Bachelor Topic Jokes - PartyStuff

Jokes for Topic: Bachelor

showing 2 [1 - 2] (of 2)
1
#7428 | General (सामान्य)
Married – इस बर्बादी में भी है मजा, खुशनसीबी वाली सजा।
विवाहित को मिलता है समाज में सम्मान का दर्जा।।

Single – बाहर सम्मान पाकर, घर में झेलो अपमान।
दिन-रात पति को कोसना पत्नी का होता काम।।

Married – काम तो पत्नी का प्यार और करना पति की सेवा।
शादी करके देखो कितना मिलेगा मेवा।।

Single – मेवे के लिए काफी हलवाई की दूकान।
नहीं चाहिए वाइफ के हाथ से बने हुए पकवान।।

Married – तो खुद पकाते रहना जिंदगी भर बावर्ची बनकर।
करोगे यदि शादी तो हुकुम मारोगे तनकर।।
copy
#7427 | General (सामान्य)
Married – जिंदगी बड़ी सुकून से कट रही है यार।
कर ले बेटा शादी मत कर इंकार।।

Single – सुकून से है जिंदगी तो फिर कहाँ है प्यार।
आये दिन तुम आप बीती सुनाते बीवी से खाके मार।।

Married – झगड़े में भी प्यार होता इसका ही नाम तो शादी।
नहीं करोगे शादी तो कैसे बढ़ेगी पारिवारिक आबादी।।

Single – दोस्त आबादी के साथ-साथ बची रहेगी आजादी।
शादी करके जीवन में सिर्फ मिलती बर्बादी।।
copy
1