Jokes in Hindi, English | Funny मजेदार चुटकुले

Jokes | चुटकुले

showing 32 [1 - 32] (of 7552)
#7581 | Husband Wife (पति पत्नी)
एक औरत मंदिर में बैठी रो रही थी...

पुजारी - क्या हुआ बेटी? 

औरत - बाबा, कल रात मेरे पति गुजर गए। 

पुजारी - ओहो... बहुत बुरा हुआ। 
उन्होंने मरते वक्त कुछ कहा क्या बेटी? 

औरत - हां, कह रहे थे 'मेरा गला छोड़ दे डायन'! 

पुजारी बेहोश...
copy
#7580 | Husband Wife (पति पत्नी)
बीवी - पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ? 
.
.
.
पति - पति वह प्राणी है जो भूत-प्रेत से बेशक न डरे,
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है...!!!
copy
#7579 | Husband Wife (पति पत्नी)
पत्नी बीमार पति को डॉक्टर के पास ले गई...
डॉक्टर ने कहा - इन्हें अच्छा खना दो, हमेशा खुश रखो, 
घर की कोई परेशानी इनसे डिसकस मत करो,
फालतू की फरमाइशें करके इनकी चिंता मत बढ़ाओ,
तो ये छह महीने में बिल्कुल ठीक हो जाएंगे! 

रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा- क्या कहा डॉक्टर ने? 

पत्नी बोली - अब तो डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया है...!!!
copy
#7578 | Coronavirus (कोरोना वाइरस)
कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है दोस्तों।
इसलिए घर से केवल उतना ही निकलें......
जितना नेता चुनाव जीतने के बाद निकलते हैं।
copy
#7577 | Beggar (भिखारी)
लड़की: तुम्हारी हॉबीज क्या हैं?

चिल्लू: सिक्के इकठ्ठा करना।

लड़की: अरे वाह, सेम हियर।

चिल्लू: तुम भी भिखारी हो क्या?
copy
#7576 | Lockdown (घरबंदी)
कभी सोचा ना था कि सोसायटी का गार्ड...
.
.
.
सोसायटी के डॉक्टर का टेंप्रेटर चेक करेगा।
copy
#7575 | General (सामान्य)
तुम्हारे गम को हम झट से आधा-आधा बांट लेते हैं...
.
.
.
जरा सा पत्ता खड़खड़ाता है और हम बिजली काट देते हैं।
copy
#7574 | Husband Wife (पति पत्नी)
शादीशुदा आदमी के साथ एक दिक्कत यह भी है कि...
.

.
.
उसे खुद के साथ मोबाइल को भी 'साइलेंट मोड' पर रखना पड़ता है।
copy
#7573 | Life (जिंदगी)
मॉर्डन बनने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ता......केवल सलाद को सैलड बोलना पड़ता है।
copy
#7572 | Lockdown (घरबंदी)
मतलब नहीं है कि वहां की सरकार खराब है...
.

.
.
हो सकता है कि वहां के लोग ज्यादा मिलनसार हों।
copy
#7571 | Lockdown (घरबंदी)
पुलिसवालों को देखते ही फटाक से मास्क लगाने वाले लोगों को देखकर......उन बहुओं की याद आती है जो जेठ, ससुर को देखते ही सिर पर पल्लू कर लेती हैं।
copy
#7570 | Lockdown (घरबंदी)
कोरोना महामारी भी बिल्कुल सास की तरह बर्ताव कर रही है....
.

.
.
बाहर मत जाओ, घर का खाओ, बाहर मत घूमो और हमेशा मुंह ढक कर रखो।
copy
#7569 | Lockdown (घरबंदी)
आने वाले समय में किसी की शादी का कार्ड मिलना...
.

.
.
चुनाव लड़ने में टिकट मिलने के बराबर माना जाएगा।
copy
#7568 | Lockdown (घरबंदी)
कर्मचारी: दो दिन के लिए गांव जाना है।
30 दिन की छुट्टी चाहिए।
बॉस: 30 दिन की क्यों?
कर्मचारी: 14 दिन वहां, 14 दिन यहां क्वारंटीन और 2 दिन छुट्टी के।
copy
#7567 | Husband (पति)
गुस्सा आना मर्द की निशानी होती है और......

उस गुस्से को पी जाना शादीशुदा होने की।
copy
#7566 | Lockdown (घरबंदी)
अपना व्यवहार सुधारिए जनाब...
.

.
.
शादी में खाना खाना है तो टॉप- 50 में आना पड़ेगा।
copy
#7565 | Lockdown (घरबंदी)
लॉकडाउन में घर पर बैठे-बैठे बीवी से इतनी अच्छी दोस्ती हो गई कि......

बातों-बातों में उसे गर्लफ्रेंड के बारे में बता दिया।
copy
#7564 | Social Network (सामाजिक जाल)
जो कभी कहते थे कि मेरी जिंदगी एक खुली किताब है...
.

.
.
उन्होंने भी अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर लॉक लगा रखा है।
copy
#7563 | Lockdown (घरबंदी)
मौसम विभाग: तूफान आने वाला है। आप सभी सुरक्षित रहें।
.

.
.
चिल्लू: तीन महीनों से तो घर पर ही हैं। अब क्या बाथरूम में छिप जाएं।
copy
#7562 | Money (पैसे)
पहले मैं बहुत गरीब था। फिर मैंने धनवर्षा यंत्र खरीदा......अब मैं कर्जदार भी हो गया हूं।
copy
#7561 | Coronavirus (कोरोना वाइरस)

गर्मी तेज होने के बाद कोरोना वायरस सुधर जाएगा....
.

.
.
ये वैसा ही है, जैसे- शादी के बाद लड़का सुधर जाएगा।
copy
#7560 | Husband Wife (पति पत्नी)
शादीशुदा जिंदगी का अलग ही मजा है......
खाने को मिले या ना मिले लेकिन सुनने को भरपूर मिलता है।
copy
#7559 | Lockdown (घरबंदी)
सैनिटाइजर के साथ-साथ जेब में एक सुई भी रखें......
जिन लोगों को सोशल डिस्टैंसिंग नहीं समझ आती, उन्हें समझाते रहें।
copy
#7558 | Lockdown (घरबंदी)
कानपुर सबसे अलग है। यहां ये समस्या नहीं है कि मास्क कैसे पहनना है....
.

.
.
बल्कि ये समस्या है कि मास्क पहनने के बाद गुटखा कैसे थूकें।
copy
#7557 | Coronavirus (कोरोना वाइरस)
भगवान ने इंसान के हर अंग को सोच-समझकर बनाया है......अब कान को ही देख लो। इतने बाहर ना निकले होते तो मास्क लगाने के लिए कीलें ठोकनी होतीं।
copy
#7556 | Summer (गर्मी)

चाहे कितना ही बड़ा घर क्यों ना हो...
.

.
.
अगर फ्रिज/कूलर के ऊपर सामान नहीं रखा तो आप सच्चे भारतीय नहीं हैं!
copy
#7555 | Coronavirus (कोरोना वाइरस)
सरकारी अस्पताल जाओगे तो जान से हाथ धो बैठोगे......प्राइवेट अस्पताल जाओगे तो जायदाद से हाथ धो बैठोगे।इसलिए घर में रहकर अपने हाथ धोते रहो।
copy
#7554 | True Sayings (सच्ची बातें)
पिछले साल सबने बोला था कि अपना टाइम आएगा......अब लगता है कि सबका टाइम एक साथ आया है।
copy
#7553 | True Sayings (सच्ची बातें)
किसी को जरूरत से ज्यादा भोला भी मत समझो......

ध्यान रहे, जीरो वॉट का बल्ब भी रोशनी देता है।
copy
#7552 | GF BF (गर्ल बॉय फ्रेंड)
रात को 1 बजे गर्लफ्रेंड का फोन आया। बोली कि मेरे घर पर कोई नहीं है......
मैं भागते हुए उसके घर गया। वहां सचमुच कोई नहीं था। घर पर ताला लगा था।
copy
#7551 | Word Language (शब्द की भाषा)
लड़की: भैया, ये वाला आम लंगड़ा है क्या?...

ठेलेवाला: हां बहन जी, तभी तो ठेले पर बैठाकर घुम रहा हूं।
copy
#7550 | Pun (ताने मारना)
किसी ने पूछा कि चाय फायदा करती है या नुकसान......

हमने कहा कि अगर कोई पिला दे तो फायदा और पिलानी पड़ जाए तो नुकसान।
copy